हरिद्वार के गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगे रोक’…. साध्वी प्राची।

खबरें शेयर करें -

साध्वी प्राची जो कि VHP संगठन की नेता है उन्होंने हरिद्वार के गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है. साध्वी प्राची का कहना है कि पवित्र स्थानों पर जिहादी गतिविधियां बढ़ रही हैं. उनके दावे के मुताबिक,,,, कुछ तत्व धार्मिक आयोजनों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.                                                                               पत्रकारों से बातचीत करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि हरिद्वार के कुंभ मेला क्षेत्र और विशेष रूप से हर की पैड़ी को ‘अमृत क्षेत्र’ घोषित किया जाना चाहिए. उन्होंने मांग की कि इस क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर सख्त पाबंदी होनी चाहिए.

VHP नेता साध्वी प्राची के कथनानुसार,,,,,,  “जिस तरह मक्का और मदीना में गैर-मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है, उसी तरह हरिद्वार में भी ऐसे ही नियम लागू होने चाहिए ताकि धार्मिक अनुष्ठान बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकें.”


खबरें शेयर करें -