स्कूल रहेंगे बंद,,,,ऐसे होगा संचालन !

नैनीताल : आवयश्क जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने अवगत कराया है कि माननीय राष्ट्रपति जी के उत्तराखंड में नैनीताल जनपद में भ्रमण के कार्यक्रम के दौरान  दिनांक 4 नवंबर 2025 के दृष्टिगत “नैनीताल नगर क्षेत्र एवं भवाली नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्थित समस्त शासकीय विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 4 नवंबर 2025 को बंद रहेंगे। इसके साथ ही हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के काठगोदाम से आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी तक के यात्रा मार्ग से आच्छादित क्षेत्र के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र उक्त दिन अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होंगे”।

3 नवंबर 2025 को सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को भी अपने स्तर से संबंधितों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।