ऊधमसिंहनगर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, अभी कुछ रोज़ पूर्व किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था इस मामले पर पुलिस ने खुलासा करते हुए जानकारी दी है कि सौरभ पर हुआ हमला साजिश के तहत खुद सौरभ ने ही कराया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,, सौरभ ने पत्नी के साथ चल रहे विवाद, लेन-देन से जुड़ी परेशानियों और राजनीति में नाम की मंशा से खुद पर हमले की योजना बनाई। इसमें उसने अपने दोस्तों की भी मदद ली।
मामले की तहकीकात कर पुलिस ने सौरभ के करीबी दोस्त इन्द्र सहित तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर हमले को अंजाम दिलाने में सौरभ की मदद की।
हमले के सनसनीखेज खुलासे के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक गलियारों में भी मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जानकारी के अनुसार इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस की विपक्ष पार्टियां इस मुद्दे को लेकर हमलावर रुख अपनाने की तैयारी में है। आने वाले समय में पूर्ण खुलासे के साथ राजनीति गलियारों में क्या हलचल रहती है देखना दिलचस्प होगा।

