हल्द्वानी आंबेडकर नगर स्थित एक मंदिर में नवरात्र से ठीक एक दिन पहले छह माह की मासूम बच्ची लावारिस हालत में रोती हुई मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस और बाल कल्याण समिति (CWC) ने बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर शिशु सदन पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकीय जाँच के बाद उसकी उचित देखभाल की जा रही है। बच्ची को मंदिर में छोड़कर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अस्पतालों के प्रसव रिकॉर्ड की भी जाँच कर रही है।
हल्द्वानी के मंदिर में मिली छह माह की लावारिस बच्ची, पुलिस जांच में जुटी।
