लालकुआं: सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर सख्ती, 13 के चालान, एक सीज।

खबरें शेयर करें -

लालकुआं  सड़क के किनारे पार्किंग में खड़े वाहनों की वजह से हो रही दुर्घटनाओं के बाद आखिरकार परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने NHAI (हल्द्वानी) के साथ संयुक्त रूप से लालकुआं क्षेत्र में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।

RTO ईस्ट के परिवर्तन आदेश के तहत ARTO ईस्ट जितेंद्र सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। बुधवार रात्रि NHAI की पेट्रोलिंग टीम के सहयोग से सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

कार्यवाही के दौरान हाईवे किनारे खड़े ट्रकों, गन्ना ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तथा भूसा (बगास) से लदे ट्रकों पर कार्रवाई की गई। नियमों के उल्लंघन पर कुल 13 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि एक वाहन को सीज किया गया।                                        प्रवर्तन कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक अनिल कार्की, प्रवर्तन आरक्षक गौरव कुमार और सुनील कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहन दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते हैं, जिससे यातायात भी बाधित होता है।

 


खबरें शेयर करें -