हल्द्वानी गौलापार जाने वाले पुल पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक 20 वर्षीय युवती ने गोला पुल से नदी में अचानक छलांग लगा दी। युवती के अचानक पुल से छलांग लगाने पर लोग सकते में आ गए और युवती को बचाने के लिए दौड़ पड़े। युवती के अचानक आत्मघाती कदम उठाने से मौके पर हल्ला मच गया। इसी बीच लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया । बनभूलपुरा क्षेत्र के थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि 20 वर्षीय युवती गौलापार क्षेत्र की निवासी है। मामले की विवेचना कर जानकारी जुटाई जा रही है।

