हल्द्वानी:- बाजार में अतिक्रमण पर नगर निगम प्रशासन हुआ सख्त,,,,, लिया एक्शन ।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्य बाजार में सड़क और फुटपाथ पर दुकानदारों

और फड़ ठेला व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के

खिलाफ रविवार को निगम और प्रशासन ने संयुक्त

अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने शहर के मुख्य बाजारों

में फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। यह

कार्रवाई पटेल चौक, मीरा मार्ग, बर्तन बाजार, सदर बाजार

और कालाढूंगी चौराहे पर की गई। अभियान के दौरान

फुटपाथ पर अवैध रूप से रखे गए सामानों को जप्त कर

लिया गया और अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण करने

वाले व्यापारियों पर 25 हजार रुपये का चालान लगाया

गया। इसी के साथ बाजार क्षेत्र में बिना नगर निगम वेंडिंग

कार्ड के ठेला लगाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई।

इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल

सिंह चौहान और एसडीएम शाह भी मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें -