दिल्ली: i 20 कार में हुआ था धमाका, कार हरियाणा के नदीम की…… सूत्र।

खबरें शेयर करें -

 

दिल्ली में जिस कार में धमाका हुआ, वह कार हरियाणा की बताई जा रही है।                                                                                सूत्रों के अनुसार ,, जिस कार में धमाका हुआ वह i 20 कार  है।  वह i 20 कार गुरुग्राम के HR 26 नंबर की है।   बताया जा रहा है कि, यह गाड़ी नदीम खान के नाम पर रजिस्टर्ड  है।  इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। जानकारी में पता चला है कि  नदीम ने यह कार दिल्ली के सलमान को बेची थी।                                                            केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 8 मौतों की पुष्टि की है। हालांकि पहले  LNGP अस्पताल के सूत्रों ने 11 मौतों की बात की थी। ह मौतों की संख्या बढ़ सकती है।  लगभग 24 लोग घायल हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि एक i-20 कार के पिछले हिस्से में धमाका हुआ है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर  ने कहा कि ब्लास्ट फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास शाम 6.52 बजे हुआ। जानकारी है कि यह कार हरियाणा के गुरुग्राम में रजिस्टर्ड है।

इस घटना के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाम LNJP अस्पताल पहुंचे। फिर वो घटना स्थल पर पहुंचे।  पुलिस की कार्यवाही के बीच,फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। और NIA और NSG भी पहुंच चुकी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह से बात करके घटना की  विस्तृत जानकारी ली। इस धमाके के बाद केंद्र द्वारा दिल्ली समेत मुंबई, बिहार, UP, हरियाणा ,राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।


खबरें शेयर करें -