उत्तराखंड: संगीत की एक कर्णप्रिय खनक उत्तराखंडी गीतों में सुनाई पढ़ती है। समय-समय पर उत्तराखंड के मोहक गीत और उनके videos उत्तराखंड में ही नहीं अपितु देश विदेश में धूम मचाते रहते हैं। इसी क्रम में एक नया गढ़वाली लोकगीत धनमाला रिलीज हो चुका है। जिसमे काफ़ी समय से संस्कृति और समाज सेवा से जुड़े शंकर कोहली ने अभिनय किया है। और उनके साथ महिला कलाकार सीमा का उम्दा अभिनय है। इसमें गायक- राम कौशल, दीपिका सिंह, कैमरा-कुनाल, एडिटिंग- राम कौशल रहे द्वारा की गई। इस गीत का फिल्मांकन नैनीताल के फतेहपुर और रामनगर की सुंदर वादियों में आर्कषक तरीक़े से किया गया है। इस गीत का निर्देशन भी शंकर कोहली द्वारा किया गया है। यह गीत हैप्पी म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

