देहरादून उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने एक बार फिर से राज्यभर में स्मार्ट मीटर लगाने कार्य शुरू कर दिया है। और उसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह निर्णय उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के निस्तारण के बाद लिया गया है। बताते चलें कि निदेशक (परिचालन) एम.आर. आर्य द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि 22 नवंबर को प्राप्त शिकायतों के आधार पर स्मार्ट मीटर बदलने की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोका गया था। UPCL ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य में विशेष मेगा कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। UPCL ने स्पष्ट किया है कि अब स्मार्ट मीटरों की स्थापना मीटर बदलना, एनएससी, आईडीएफ मीटर परिवर्तन आदि की प्रक्रिया पूर्व की भांति पुनः सुचारू रूप से शुरू की जा रही है, ताकि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समय सीमा में स्मार्ट मीटर परियोजना पूर्ण की जा सके।

