उत्तराखंड: 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट ।

खबरें शेयर करें -

रुद्रप्रयाग भोलेनाथ के भक्तों के लिए एक विशेष समाचार सामने आ रहा है। उत्तराखंड में ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रातः 8 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। शिवरात्रि के पावन अवसर पर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पंचांग गणना के बाद विधिवत तिथि की घोषणा की गई।

इस अवसर पर केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, विधायक आशा नौटियाल, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित धर्माचार्य, हक-हकूकधारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर को साढ़े नौ क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया और वातावरण “जय श्री केदार” के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।


खबरें शेयर करें -