उत्तराखंड एक बार फिर से उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। 5 पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक,,,,,,,,,,,,,उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने बताया है कि अगले 2 दिनों तक पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा/बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

