विराट कोहली का इंस्टाग्राम एकाउंट डिलीट होने के बाद वापस एक्टिवेट हुआ,,,,, फैंस हुए खुश।

खबरें शेयर करें -

दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट होने के बाद वापस हो गया है, बताते चलें कि शुक्रवार को अचानक विराट का इंस्टाग्राम एकाउंट डिएक्टिव या यूं कहें डिलीट हो गया था.  यह सब क्यों हुआ, इसके पीछे की वजह कुछ पता नहीं चल पाई है।  अब तक कोहली की तरफ से भी इस पर स्पष्टीकरण नहीं आया है.                                                                   विराट कोहली की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, उनके 272 मिलियन  फॉलोअर्स हैं. ऐसे में अकाउंट के अचानक गायब होने पर फैन्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई फैन्स ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में भी इसको लेकर सवाल किए, और पूछा कि कोहली कहां हैं?  हालांकि, कुछ ही घंटों बाद विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा एक्टिवेट हो गया.  फिलहाल कोहली या उनकी टीम की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


खबरें शेयर करें -