हल्द्वानी: नए साल का जश्न मनाने आए युवक की कार दुर्घटना में मौत….!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी बीती रात 2 वाहनों की आमने सामने की हुई भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।  बरेली रिछा से नए साल का जश्न मनाने काठगोदाम आए युवकों की कार की खेड़ा गौलापार में पिकअप गाड़ी से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 5 युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकलकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रिजवान (28) की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

काठगोदाम पुलिस के अनुसार,,,,, कार सवार रिछा निवासी मुजाहिद, इसरार, सनावर, अफजाल और रिजवान नया साल मनाने काठगोदाम आए थे। और यहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।


खबरें शेयर करें -