हल्द्वानी काठगोदाम थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय राजमिस्त्री विकास की आत्महत्या की खबर सुनते ही उसकी 16 वर्षीया कथित प्रेमिका ने भी वाटिका एन्क्लेव स्थित एक व्यापारी की कोठी के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पीलीभीत निवासी विकास की लाश कुछ दिनों पहले भगवानपुर स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में फंदे पर झूलती मिली थी। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि लड़की , युवक के निधन से बेहद मानसिक तनाव और सदमे में थी, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ मामले के अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है।
हल्द्वानीः युवक की मौत के सदमे में नाबालिग ने उठाया आत्मघाती कदम
