कैंची धाम : मारपीट के बाद पुलिस से भागते हुए कई गाड़ियों को मारी टक्कर।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल के कैंची धाम (अल्मोड़ा हाईवे) के पास एक होमस्टे में कुछ शराबी पर्यटकों ने संचालक के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो आरोपी युवक अपनी स्कॉर्पियो (UP 32 AR 0095) से भागने लगे।                                       पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान, इन युवकों ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए रास्ते में तीन वाहनों को टक्कर मार दी और अंत में उनकी कार एक बिजली के खंभे से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में दूसरी कार में सवार एक महिला घायल हो गई।                                                                               पुलिस ने गाड़ी में सवार सभी पाँचों युवकों को हिरासत में लेकर उनका भवाली CHC में मेडिकल टेस्ट कराया है और उनकी गाड़ी को सीज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें -