नेपाल में भोटेकोशी नदी के उफान से तबाही: 133 भारतीयों समेत 400 से ज्यादा लोग लापता।

खबरें शेयर करें -

नेपाल  रसुवा इलाके में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसकी वजह से नेपाल-चीन मितेरी पुल समेत 19 पुल और लगभग 40 किलोमीटर सड़क बह गई है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण कैलाश यात्रा पर निकले 133 भारतीय तीर्थयात्रियों सहित दुनिया भर के 400 से अधिक पर्यटक और ट्रैकिंग करने वाले लोग लापता हो गए हैं।                                            अचानक हुए इस हादसे से यात्रा मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है, जिसके बाद नेपाल सेना, स्पेशल ऑपरेशन्स टीम और सुरक्षा एजेंसियां 15 हेलीकॉप्टरों की मदद से बड़े पैमाने पर राहत व बचाव कार्य चला रही हैं। फिलहाल नेपाली प्रशासन और ट्रैवल एजेंसियां लापता लोगों की पहचान व सटीक लोकेशन जुटाने में जुटी हैं, हालांकि इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अभी भारत से किसी आधिकारिक सहायता की मांग नहीं की गई है।


खबरें शेयर करें -