टांडा जंगल में, टस्कर हाथी के हमले से 2 लोगों की मौत की आशंका,,,,,!

Oplus_131072
खबरें शेयर करें -

टांडा  एक दुखद परेशान करने वाली खबर में टांडा रेंज क्षेत्र में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। 2 व्यक्तियो की मौत से से खत्ता क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है, कहा जा रहा है कि दोनों की मौत टस्कर हाथी के हमले से हुई है।

इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में हाथी के हमले की संभावना जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और वन विभाग की टीम हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि टांडा रेंज में लंबे समय से हाथियों की सक्रियता बनी हुई है, लेकिन इस तरह की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल और उसके आसपास के इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचें और सतर्कता बरतें, ताकि किसी और हादसे को रोका जा सके।                                                                                   एक मृतक की पुत्री के अनुसार एक तथ्य सामने रखते हुए बताया कि मृतक वन विभाग का पूर्व कर्मचारी था जो अपने दो लाख रुपए लेने के लिए जंगल में आया था। और वन विभाग ने उसका हिसाब नहीं किया था। 2 लोगों की हुई हत्या से,  जंगल में निवास करने वाले लोगों में भय उत्पन्न हो गया है।


खबरें शेयर करें -