हल्द्वानी एक अहम खबर में CM श्री पुष्कर धामी कल जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,,,,,,,, CM धामी का कार्यक्रम कुछ यूं रहने वाला है,,,,,, 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:40 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 12:45 बजे कैलाखान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे तथा हैलीपेड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 01:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे। 01:05 बजे से 1:35 बजे तक वहीं रहने के पश्चात वहीं से राज्य अतिथि गृह नैनीताल पंहुचने के उपरांत अपराह्न 2:15 बजे राज्य अतिथि गृह से प्रस्थान कर 2:25 बजे कैलाखान हैलीपेड पंहुचेंगे जहाँ से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 02:45 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे तथा 02:55 बजे कार से प्रस्थान कर 3:10 बजे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत CM अपराह्न 04:35 बजे एफटीआई हैलीपेड से श्रीपुर बिछवा उधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
