स्विम सिटी क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में नैनीताल के तैराकों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 69 पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में दमुवाढूंगा क्षेत्र की जे,डी,एम स्कूल की छात्रा जिया आर्या ने भी शानदार खेल दिखाते हुए पदक हासिल किया। राज्यभर से आए 295 खिलाड़ियों के बीच नैनीताल के 6 प्रतिभागियों ने चैंपियन ट्रॉफी जीतकर जिले का मान बढ़ाया। विभिन्न स्पर्धाओं में कार्तिक सती, खुशी पांडे, भविष्य कीवरा, कौस्तुभ भट्ट, जिया आर्या, कनिष्का जोशी, चिराग नेगी, अभय जोशी, अभिनव चौधरी, विहान पुनेठा, भूमिका, आकांक्षा नेगी, विहान सिरोला, क्षितिज बिष्ट, महक नाज और वर्णिका ने स्वर्ण पदक जीते। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक अरविंद पांडे, विशिष्ट अतिथि सीडीओ अरविंद कुमार पांडे और मुख्य आयोजक पार्षद मनोज जोशी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
तैराकी में 69 पदकों के साथ नैनीताल का दबदबा: दमुवाढूंगा की जिया आर्या (जे,डी,एम स्कूल) ने भी जीता पदक।
