बाल संरक्षण आयोग सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में सेंट थेरेसा स्कूल में कार्यशाला संपन्न।

खबरें शेयर करें -

काठगोदाम सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और छात्रों की कुमाऊंनी प्रस्तुतियों से शुरू हुए इस कार्यक्रम में श्री रजवार ने बाल अधिकारों की सुरक्षा, नशा मुक्त उत्तराखंड और कक्षाओं के औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, जिला प्रोविजन विभाग से पलवी तिवारी, बाल कल्याण समिति/चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक किरण पंत, बिना राणा, आरआई (परिवहन विभाग), प्रिंसिपल फादर राजेश, स्कूल मैनेजर फादर डेरिक, कार्यक्रम संयोजक पीटीआई इंद्र कार्की, शिक्षिका ललिता साह एवं नीतू काराकोटी सहित शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


खबरें शेयर करें -