हल्द्वानीः रानीबाग के समीप, 5 वर्षीय बालिका के बस की चपेट में आने से मृत्यु।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  रानीबाग के समीप एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया,  एक रोडवेज बस की चपेट में आकर मात्र पांच वर्षीय मासूम कनक की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि बच्ची बस के अगले हिस्से में फंस गई परन्तु चालक ने समय पर बस को नहीं रोका, जिससे वह करीब 20 मीटर तक घसीटती चली गई।

प्राप्त जानकारी में,,,,, हादसे के समय 5 वर्षीय कनक सड़क पार कर रही थी और उसके साथ दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे। रोड़वेज बस संख्या यूके 06 पी ए 1726 (रुद्रपुर डिपो) ने अचानक तेज़ी से मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्ची बस के आगे फंस गई, लेकिन चालक की लापरवाही के चलते बस आगे बढ़ती रही। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बस रुकवाने की कोशिश की, लेकिन जब तक वाहन रुका, तब तक कनक गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथ मौजूद दो अन्य बच्चे किसी तरह इस हादसे से बच निकले।

यह मंजर देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे और माहौल बेहद गमगीन हो गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया, जिससे बस के शीशे टूट गए। कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण बन गई और सड़क पर हंगामे का माहौल हो गया।

इस दर्द नाक हादसे के चलते भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जिससे कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानियों द्वारा पुलिस को सूचित करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया। पुलिस ने यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वह बस चालक की भूमिका की भी जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई भी करी जा रही है।

इस हादसे के बाद लोग तनाव में परेशान ग़मगीन है।  सड़क सुरक्षा और लापरवाही के कितने गंभीर परिणाम हो सकते हैं। यह सोचनीय है।


खबरें शेयर करें -