ऋषिकेश श्रीनगर की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार की बदरीनाथ हाईवे पर मालाकुंठी के समीप मोड़ पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर होकर डंपर के नीचे जा घुसा, जिससे श्रीनगर के डांग निवासी कार चालक ऋषभ सेमवाल और उनकी बहन रक्षा सेमवाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार की पिछली सीट पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने भारी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी से लोगों को बाहर निकाला और दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया।
डंपर और कार की सीधी भिड़ंत में भाई-बहन की जान गई, दो गंभीर ।
