हल्द्वानी: बर्थडे पार्टी से लौटते समय चलती कार से गिरकर युवक की मौत, नशे में धुत दोस्तों को खबर तक नहीं।

हल्द्वानी में जन्मदिन का जश्न मनाकर लौट रहे 21 वर्षीय पुष्कर कोहली की चलती सेंट्रो कार से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह रही कि कार में सवार उसके बाकी दोस्त इस कदर नशे में धुत्त थे कि उन्हें साथी के गाड़ी से गिरने का  एहसास तक नहीं हुआ।                                                              मूल रूप से सोमेश्वर (अल्मोड़ा) निवासी पुष्कर, जो कि पालीशीट तुलसीनगर में रहकर एक प्राइवेट स्कूल बस में हेल्पर का काम करता था, बृहस्पतिवार देर रात अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार से वापस लौट रहा था। सूचना पर पहुंची काठगोदाम कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार में मौजूद युवकों की भूमिका व हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।