उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी को मिला,,, भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों को मिली नई ऊंचाई।

खबरें शेयर करें -

उज्बेकिस्तान  अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और देश के स्वतंत्रता दिवस की 35वीं वर्षगांठ पर वहां की जनता को बधाई दी।                                                                                इस ऐतिहासिक दौरे पर पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ओली दराजली दोस्तलिक’ ऑर्डर से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने दोनों देशों के अटूट रिश्तों को समर्पित किया। भारत और उज्बेकिस्तान की रणनीतिक साझेदारी के 15 साल पूरे होने पर इसे ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ में बदलने का फैसला लिया गया। इस दौरान दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति, बिजनेस समिट, तीन ‘सिस्टर-सिटी’ और ‘सिस्टर-स्टेट’ समझौतों के साथ गुजरात की ‘गिफ्ट सिटी’ और ‘न्यू ताशकंद’ के बीच तकनीकी सहयोग पर सहमति बनी।                                                       वहीं राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने द्विपक्षीय व्यापार के 1 अरब डॉलर के पार पहुंचने पर खुशी जाहिर की।


खबरें शेयर करें -