भीमताल ग्राम पंचायत जंगलिया गांव,हरीनगर तथा मलुवा ताल की छात्र छात्राओं को विज्ञान वर्ग की शिक्षा से वंचित रह जा रही है जिससे अभिवावकों में जबरदस्त रोष है गौर तलब है कि जंगलिया गांव इंटर कॉलेज में 2017 कला वर्ग की कक्षाएं चल रही है जबकि विज्ञान वर्ग नहीं है यहां छात्र छात्राओं को या तो शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा या 15 से 20 किमी दूर जाना पड़ता है। इस आशय का प्रस्ताव भी शासन में लंबित है गत दिनों राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कई विद्यालयों का उच्चीकरण किया परंतु लिस्ट में जंगलिया गांव का नाम नहीं देखकर ग्रामीण तथा स्कूली बच्चों में गहरा रोष है। इसी समस्या को लेकर लेकर भीमताल आगमन पर मुख्यमंत्री तथा केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को भी कई बार अवगत कराया था, ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने एक बार पुनः सांसद तथा पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया अजय भट्ट के द्वारा द्वारा भी मुख्यमंत्री को विज्ञान वर्ग खोलने हेतु पत्र भेजा गया है ग्रामीणों ने एक स्वर से राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग खोलने की मांग की है इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष गोपाल दत्त पलड़िया, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला, हरीनगर प्रधान जानकी आर्य क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता आर्य गोपाल सिंह पड़ियार, बीरेंद्र सिंह कुल्याल, प्रेम सिंह कुल्याल महेंद्र सिंह पड़ियार, हेमा पड़ियार, सहित अभिवावक मौजूद थे। 
भीमताल: राजकीय इंटर कॉलेज जंगलिया गांव में विज्ञान वर्ग खोलने हेतु सांसद अजय भट्ट ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र।
