प्रो. नवीन चंद्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति।

खबरें शेयर करें -

कुमाऊं  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत द्वारा व्यक्तिगत कारणों से पद से हटने के निवेदन के बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. नवीन चंद्र लोहनी को नैनीताल स्थित कुमाऊं विवि के कार्यवाहक कुलपति की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।                                                                                           उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (उत्तराखंड राज्य में लागू) के प्रावधानों के अंतर्गत जारी आदेशानुसार प्रो. लोहनी 1 सितंबर 2026 से स्थाई नियुक्ति या अगले निर्देशों तक इस पद का निर्वहन करेंगे। अब उनके ऊपर दोनों प्रमुख शिक्षण संस्थानों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने तथा नियमित नियुक्ति होने तक व्यवस्था को स्थिर बनाए रखने का महत्वपूर्ण दायित्व होगा।


खबरें शेयर करें -