उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर 4.1 और 2.8 तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका पहला केंद्र ज्योतिर्मठ क्षेत्र था, जिससे दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए हालांकि किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। चमोली के अलावा बुधवार सुबह ही मणिपुर के इंफाल में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जबकि पड़ोसी क्षेत्रों अफगानिस्तान (काबुल से 312 किमी दूर) और तिब्बत (3.6 और 2.8 तीव्रता) में भी धरती कांपी, जिससे एक बार फिर हिमालयी क्षेत्रों की भूकंपीय संवेदनशीलता चर्चा में आ गई है।
भूकंप,,, चमोली से लेकर अफगानिस्तान-तिब्बत तक भूकंप के झटके, मणिपुर में भी डोली धरती।
