प्रोफेसर अनिता सिंह को सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई।

रिपोर्टर J नंदिनी पांडे,,,,

एलबीएस रा. स्ना. महाविद्यालय हल्दूचौड़ में सेवारत समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) अनिता सिंह उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग में 29 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुई हैं।

प्रोफेसर (डॉ) अनिता सिंह ने अपनी प्रथम सेवा एम. बी. गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हल्द्वानी, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज बागेश्वर, स्वामी विवेकानन्द गवर्नमेंट पीजी कॉलेज लोहाघाट तथा एलबीएस रा. स्ना. महा. हल्दूचौड़ में अपनी लंबी सेवा प्राध्यापक के रूप में, एनसीसी में कैप्टेन, मुख्य शास्ता, छात्र संघ प्रभारी, आयोजक-प्रवेश, बी. एड. के साथ ही प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यरत रही l

प्रोफेसर (डॉ) अनिता सिंह के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शोध जर्नल में अनेक शोध पत्र प्रकाशित से साथ ही अनेक छात्रों को निर्देशित किया।

सेवानिवृत्त के अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ क्लब द्वारा आयोजित समारोह में प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने डॉ. अनिता सिंह के शैक्षिक और प्रशासनिक योगदान के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से उनके योगदान की सराहना और शुभकामनाएं प्रेषित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. तारा भट्ट द्वारा किया तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा डॉ. अनिता सिंह के उच्च शिक्षा में योगदान पर अपने-अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्राध्यापक वर्ग, कर्मचारी वर्ग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे जिसमें डॉ. कमला पंत, डॉ. पंकज कुमार, डॉ बीना मथेला, डॉ. टी. सी. पांडे, डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. शुभ्रा कांडपाल, डॉ. प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. कल्पना शाह, डॉ. अजीत कुमार सैनी, डॉ. हेम लता गोस्वामी, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. कमला पांडे, डॉ. हेम चंद्र पांडे, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. भूपिंदर औलख, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. अंजुम अली, डॉ. भावना पांडे, डॉ. सूरज पाल सिंह, डॉ प्रकाश लखेड़ा, डॉ. पूनम साह गंगोला, डॉ. अभिषेक पंत, डॉ. चंद्रकांता, डॉ. जगत सिंह बिष्ट, डॉ. नीता, डॉ. जय प्रकाश पंवार, डॉ. भानु प्रताप दुर्गापाल एल, श्री गिरीश चंद्र पांडे श्री हरीश जोशी, श्रीमती कमला, श्रीमती भावना, राकेश, जयपाल, सुमित, आदि उपस्थित रहे।