प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्टूबर माह में प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह ने इसे उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह दौरा विकास को नई दिशा देगा, वहीं कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने तंज कसते हुए आरोप लगाया कि पिछले दौरों की तरह इस बार भी प्रदेश को कोई अपेक्षित लाभ या सौगात मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दौरै से पहले ही दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज है और जनता की निगाहें दौरे के दौरान होने वाली आधिकारिक घोषणाओं पर टिकी हैं।
पीएम मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे पर गरमाई राजनीति: भाजपा का गर्व तो कांग्रेस के सवाल।
