1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद।

खबरें शेयर करें -

कांग्रेस के पूर्व नेता और पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 80 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। 1984 के सिख विरोधी दंगों में अहम भूमिका और हिंसा भड़काने के आरोपों के चलते वे तिहाड़ जेल में उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा काट रहे थे।                                   दिल्ली कैंट में 5 सिखों की हत्या और गुरुद्वारा जलाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 17 दिसंबर 2018 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।                                                     इसके बाद 1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार में पिता-पुत्र को जिंदा जलाने के केस में भी 25 फरवरी 2025 को उन्हें दोबारा उम्रकैद की सजा दी गई थी। तिहाड़ जेल में सजा भुगतने के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


खबरें शेयर करें -