प्रसिद्ध साइकलिस्ट सोमेन देवनाथ ने हल्द्वानी महापौर से की मुलाकात, ‘मिशन भारत’ के लिए मिला सम्मान।

प्रसिद्ध साइकिल चालक और समाजसेवी सोमेन देवनाथ ने हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट से भेंट कर अपने नए राष्ट्रीय संकल्प ‘मिशन भारत’ की जानकारी साझा की।                                        साइकिल से 7 महाद्वीपों और 191 देशों की यात्रा कर लगभग 2 लाख किलोमीटर का सफर तय करने वाले सोमेन के पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और जनसंवाद से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए महापौर ने उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और उनके अभियान की सफलता की शुभकामनाएं दीं।