हल्द्वानी तीन दिनों के लंबे वीकेंड के चलते नैनीताल, भीमताल और कैंची धाम जैसे कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। हल्द्वानी से नैनीताल व भीमताल जाने वाले मार्गों पर शुक्रवार से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे महज आधे घंटे की दूरी तय करने में भी सैलानियों को चार से छह घंटे का समय लग रहा है। सड़कों पर लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पुलिस प्रशासन मुख्य बिंदुओं पर तैनात रहकर यातायात सुचारू करने में जुटा है, लेकिन सैलानियों की भारी आमद के कारण स्थिति को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें; घंटों जाम में फँसे पर्यटक ।
