फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में उत्तराखंड के तीन पुलिस अधिकारियों,,, SP चमोली सुरजीत सिंह पंवार, SSP पौड़ी सर्वेश पंवार और SP अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के का नाम शामिल हुआ है। इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य बेहतरीन नेतृत्व, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जन-उन्मुख पुलिसिंग के जरिए समाज में सुरक्षा का माहौल बनाने वाले जिला पुलिस प्रमुखों के सराहनीय कार्यों को पहचान देना है। इसी मूल्यांकन के आधार पर आगे देश के शीर्ष 25 पुलिस कप्तानों की एक विशेष सूची भी फेम इंडिया के आगामी संस्करण में प्रकाशित की जाएगी।
उत्तराखंड: देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में राज्य के तीन अधिकारियों ने बनाई जगह।
