सप्ताहांत और छुट्टियों में कैंची धाम, भवाली और भीमताल में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक (सुबह 6 से रात 8 बजे) विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की है। इसके तहत निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन और भवाली सेनेटोरियम में पार्क कराकर पर्यटकों को शटल सेवा से धाम भेजा जाएगा तथा आवश्यकतानुसार भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों को वैकल्पिक मार्गों (जैसे रामगढ़, खुटानी और क्वारब) पर मोड़ा जाएगा। सड़क किनारे पार्किंग पर पूरी तरह रोक रहेगी, जबकि आपातकालीन वाहनों के लिए अलग कॉरिडोर की व्यवस्था कर प्राथमिकता दी जाएगी।
कैंची धाम में वीकेंड पर यातायात डायवर्जन लागू।
