कालाढूंगी को मिली विकास की सौगात: सीएम धामी ने कीं छह बड़ी घोषणाएं, 22 उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित।

रविवार को कालाढूंगी के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए क्षेत्र के विकास हेतु छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 22 महिलाओं को सम्मानित किया।                                   इन सौगातों में क्षेत्र में 200 विद्युत पोल लगाना, नवाड़ तोक सैलानी में सड़क निर्माण, मिनी स्टेडियम बनाना, गोडापड़ाव-बजवालपुर-किशनपुर मार्ग का चौड़ीकरण, कालाढूंगी अस्पताल का उच्चीकरण और पर्यटन सत्र 2026-27 में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं के रोजगार हेतु 70 अतिरिक्त महिला जिप्सियों का पंजीकरण शामिल है। समारोह में मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने अंकिता भंडारी मामले में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा और परिवार की मांग पर सीबीआई जांच की संस्तुति का भी उल्लेख किया, जिसमें सांसद अजय भट्ट व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।