जेल से रिहाई के बाद आजम खान के तीखे तेवर, कहा- ‘अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा’

गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होकर बुधवार शाम रामपुर स्थित अपने आवास पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया। घर पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जांच एजेंसियों (ईडी) पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लोकसभा और विधान परिषद चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि बीजेपी का सफाया हो चुका है और अब चुनाव जाति-धर्म के बजाय मुद्दों पर लड़े जाएंगे।                                                           अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने ऐलान किया कि अब बदलाव नहीं बल्कि सैलाब और इंकलाब आएगा, साथ ही ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए खुद को माफिया के बजाय स्कूल और यूनिवर्सिटी बनाने वाला बताया।