नैनीताल और आसपास के इलाकों में घूमने आने वाले पर्यटक अब खुद गाड़ी चलाने के लिए केवल काली नंबर प्लेट (पीले अक्षरों वाली) रेंटल बाइक ही किराए पर ले सकेंगे। परिवहन विभाग के नए आदेश के अनुसार, पीली नंबर प्लेट वाली टैक्सी बाइक पर सैलानी केवल पीछे बैठ सकेंगे और दोपहिया टैक्सी को रेंटल में बदलने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, नया व्यवसाय शुरू करने वाले संचालकों को कम से कम पांच रेंटल बाइक एक साथ पंजीकृत करानी अनिवार्य होंगी, और नियमों की अनदेखी पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
नैनीताल: अब केवल काली नंबर प्लेट से ही पहाड़ों की सैर कर सकेंगे सैलानी।
