बिलासपुर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई आपराधिक मामलों में नामजद संदीप सिंह चौहान की हल्द्वानी जेल से छूटने के महज तीन दिन बाद ही दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। संदीप जब अपनी बेटी को दवा दिलाकर घर लौट रहा था, तभी एक दोस्त से मिलने के बाद तीन बाइक सवार बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया है।
हल्द्वानी जेल से रिहा हुए शख्स की गोली मारकर हत्या,,,,
