हल्द्वानी में छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाकर जताया विरोध।

हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में आइसा और पछास समेत कई छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया, क्योंकि उनका आरोप है कि असंवैधानिक प्रक्रिया से 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।                                         पछास के चंदन के संचालन में आयोजित इस सभा में आकाश भारती, संदीप टम्टा, रिया आर्य, अनुराग, मनवीर, रजनी, डॉ. कैलाश पाण्डेय, के. के. बोरा, नफीस अहमद और मुकेश भंडारी ने विचार रखे। इसके अलावा महेश, मीनाक्षी, नितिन, रोशनी, अमित, आदर्श, संदीप, नीरज, दीपक, जीत राम और मोहन सहित कई कार्यकर्ता पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।