डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को सिक्कम का राज्यपाल बनाया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर 2026 को देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है।                                      इस बदलाव के तहत मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जो सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह लेंगे।                                               इसके अलावा केरल में ओम प्रकाश माथुर, तमिलनाडु में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, ओडिशा में ब्रज मोहन राम, कर्नाटक में डॉ. सुधा यादव और सिक्किम में दुष्यंत गौतम को राज्यपाल का पद सौंपा गया है।