नैनीताल जिले के रानीबाग स्थित ऐतिहासिक चित्रशिला धाम – जिया रानी मंदिर परिसर में कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर ‘पहाड़ी आर्मी’ द्वारा 1 अक्टूबर से जन हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत का आरोप है कि हेमंत कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति ने मंदिर की अधिकांश भूमि पर अवैध ढांचा बनाकर पौराणिक धरोहर को नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में कत्यूरी समाज के 49 लोगों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच, भूमि के सीमांकन और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग करते हुए पहाड़ी आर्मी ने चेतावनी दी है कि वे उत्तराखंड में जागरूकता अभियान चलाकर ‘रानीबाग कूच’ जैसा बड़ा आंदोलन करेंगे।
