UP में कन्नौज जिले के ग्राम ताहपुर में एक नाबालिग छात्रा के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है ।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 18 साल के एक लड़के को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी युवक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था . उसने सोशल मीडिया पर बुर्का पहना कर लड़की की फोटो डालकर शादी का नाटक रचा. लेकिन लड़की किसी तरह उधर से बच निकली । इमरान नामक युवक ग्राम ताहपुर का रहने वाला उस पर आरोप लगा कि वह वो 12वीं क्लास की एक छात्रा को 26 अक्टूबर को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. उन लोगों के जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक फ़ोटो वायरल हुई, जिसमें युवती बुर्का पहने हुए नजर आई. उस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, “हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी.” इस वायरल फ़ोटो को देखकर युवती के घरवालों के होश उड़ गए. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. SP विनोद कुमार के अनुसार, पीड़ित लड़की किसी तरह आरोपी युवक के चंगुल से भाग निकली. युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि इमरान उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि उसने मना किया तो उसकी सभी वीडियो और फोटोज वायरल कर देगा. इस खुलासे के बाद SP ने फौरन पुलिस की एक टीम गठित की और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी. सोमवार आधी रात police को एक गुप्त सूचना मिली कि आरोपी इमरान अपने गांव के पास एक कोल्ड स्टोरेज के आसपास देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने उस इलाके को चारों तरफ से घेर लिया. police ने इमरान को रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में ज एक गोली इमरान के दाहिने पैर में लगी. और वह जमीन पर गिर पड़ा. तुरन्त ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया ।

