अमेरिका में, नानकमत्ता निवासी एक युवक की आग लगने के कारण मृत्यु हो गई, जानकारी के अनुसार नानकमत्ता निवासी व्यापारी का पुत्र जो की अमेरिका में एक स्टोर में कार्यरत है, स्टोर में आग लगने के कारण दर्दनाक मृत्यु हो गई । सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
प्राप्त जानकारी में,,, नानकमत्ता के वार्ड नंबर तीन निवासी शंकर शर्मा का पुत्र अनिल शर्मा अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक स्टोर में कार्य करता था और वह 2 वर्ष से लगभग अमेरिका में ही था। अनिल की उम्र लगभग 36 वर्ष बताई जा रही है। स्टोर में आग लगने के कारण अनिल उसकी चपेट में आ गए जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई। कुछ समय पूर्व ही अनिल के छोटे भाई की पानी में डूबने से मौत हो गई थी । उनकी माताजी का भी लंबी बीमारी के बाद देहांत हो चुका है अब पिता शंकर शर्मा, पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना से सारे क्षेत्र वासी दुःखी है।

