भीमताल: जंगलिया गांव को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प,,,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

ग्राम पंचायत जंगलिया गांव को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लेते हुए और प्रयास करते हुए ग्रामवासियों के द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के निवासियों के द्वारा माल गांव से बूढ़ा धूरा के अंतिम छोर दो किमी लंबाई तक मार्ग के किनारे पड़ी प्लास्टिक को इक्कठा किया गया तथा बोरो में भर कर जिला पंचायत के स्वच्छता वाहन से गांव से बाहर भेजा गया । कार्यक्रम के अंत में ग्राम वासियों ने कहा कि आगामी शादी के सीजन में शादी बारात में भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करे तथा दुकानों में जाकर सामान प्लास्टिक के थैलों में नहीं देने की अपील करें । लगातार प्रयास से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ रही है इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य डी एन त्रिपाठी मैरिनो से किशोरी दत्त शर्मा, मीना कुल्याल, सुरेश चंद्र सिंह, दिनेश भट्ट, सतीश चंद्र भट्ट, चंद्र बल्लभ पलड़िया, प्रेम सिंह कुल्याल मीनाक्षी आर्य आंगन बाड़ी सहायक महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा कुल्याल सहित प्राइमरी स्कूल तथा इंटर कॉलेज की छात्र छात्राओं ने भाग लिया।


खबरें शेयर करें -