पश्चिम बंगाल: SIR को लेकर ममता सरकार का विरोध जारी है इसे लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने SIR को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. प्राप्त जानकारी में,,,,, ममता बनर्जी के SIR के विरुद्ध प्रदर्शन करने के अगले रोज ही एक बूथ लेवल अधिकारी, ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पहुंचे और उनको एन्यूमरेशन फॉर्म सौंपा. मिली जानकारी में, BLO ने ममता बनर्जी के निर्धारित बूथ के तहत उनके निवास स्थान पहुंचकर औपचारिक रूप से फॉर्म उपलब्ध कराया. परिवारजनों ने ने पुष्टि की है कि BLO ने CM से मुलाकात की और फॉर्म उनके आवास स्थित कार्यालय में जमा कराया। बताया जा रहा है कि फॉर्म भरे जाने के बाद BLO इसे लेने भी जाएंगे. एन्यूमरेशन फॉर्म सौंपने के दौरान एक किस्सा सामने आ रहा है कि,,,,,, BLO जब CM के आवास पहुंचे, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि एन्यूमरेशन फॉर्म उनको ही दे दें । लेकिन बीएलओ ने इससे साफ़ इनकार कर दिया. BLO ने CM के घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों को कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के तहत यह फॉर्म केवल CM को ही सौंपा जाएगा।

