हैदराबाद एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। ओवैसी ने हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली पार्टी से अपना गठबंधन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। AIMIM पार्टी का कहना है कि हुमायूं कबीर के हालिया बयानों और खुलासों से मुसलमानों की अखंडता पर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने एक कड़े बयान में स्पष्ट किया कि वह किसी भी ऐसे बयान या व्यक्ति से संबंध नहीं रख सकती जिससे मुसलमानों की एकता और अखंडता प्रभावित हो। ओवैसी की पार्टी का कहना है कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, CPI , कांग्रेस पार्टी समेत कई
दशकों से धर्मनिरपेक्षता का दावा करने वाली पार्टियों के शासन
के बावजूद मुसलमान राज्य के सबसे गरीब, उपेक्षित और
शोषित समुदायों में से एक बने हुए हैं। AIMIM ने सामाजिक-
आर्थिक रूप से मुसलमानों के हाशिए पर पड़े होने की समस्या
को उजागर करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि इस
समुदाय की असली आवाज उठाई जाए।
