बंगाल में हैवानियत, 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर, दांत काट, नाले में फेंका।

खबरें शेयर करें -

पश्चिम बंगाल में हैवानियत की हद पार करते हुए क्षेत्र हुगली में एक 4 वर्षीय बच्ची से रेप कर नाली में फेंक दिया गया. बच्ची जब परिजनों को नहीं मिली तो उसकी तलाश करने लगे। बच्ची परिवार वालों को नाले के पास खून से लथपथ मिली.  4 वर्षीय मासूम के शरीर पर दांत से काटने के भी निशान थे. आम जनमानस में इस घटना को लेकर लोगों काफ़ी आक्रोश है.                                                 पुलिस ने बताया कि,,,,,,,,, यह घटना शुक्रवार को तारकेश्वर रेलवे स्टेशन परिसर के समीप हुई। जहां बच्ची का परिवार शरण लिए हुए था,  दर्ज शिकायत में बच्ची के परिवार ने आरोप लगाया कि बच्ची को सोते समय मच्छरदानी के नीचे से उठाया गया हैं । इसके बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसे प्रताड़ित कर नाले में फेंक दिया गया. बच्ची के गाल पर दांत से काटने के निशान भी मिले हैं.                                                   प्राप्त जानकारी में,,,,,, सुबह होने पर बच्ची के लापता होने पर हड़कंप मच गया. घंटों तलाश के बाद दोपहर में रिश्तेदारों ने उसे स्टेशन के पास एक नाले के पास खून से लथपथ हालत में पाया. BJP की आरामबाग जिले की सचिव परना अदक ने कहा, “बच्ची अपनी नानी के बगल में मच्छरदानी के नीचे सो रही थी, तभी आरोपी ने उसे उठा ले गया. काफी खोजबीन के बाद वह  बच्ची एक नाले के पास खून से लथपथ बुरी अवस्था में मिली।”


खबरें शेयर करें -