हल्द्वानीः नशे के खिलाफ अभियान को लेकर नैनीताल पुलिस हमेशा से सजग रहती है। और समय-समय पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाता हैं । इसी क्रम में SSP डॉ० मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
SP हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं CO हल्द्वानी नितिन लोहनी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा तथा प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस टीम द्वारा काठगोदाम कालटैक्स नहर कवरिंग रोड पर 00दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर सोनू साहू पुत्र रमेश चन्द्र साहू निवासी साहू धर्मशाला, इन्द्रानगर बनभूलपुरा के कब्जे से 607 ग्राम चरस और कैलाश चन्द्र पुत्र राजू राम निवासी पिनरा छोटा कैलाश, भीमताल के कब्जे से 526 ग्राम चरस बरामद की गई। कुल 1133 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना काठगोदाम में मु.अ.सं. 145/25, धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। नैनीताल पुलिस एवं SSP मंजूनाथ टी सी ने साफ किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनपद को नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकताओं में है।

