नैनीताल: बीते रोज़ फ़ोन में कही थी आत्मघाती क़दम उठाने की बात,,,,,,,, आज मिला शव।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल  सरोवर नगरी की प्रसिद्ध नैनी झील में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात शव तैरता हुआ पाए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को झील से बाहर निकाला। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त मल्लीताल के रहने वाले 45 वर्षीय मनीष के रूप में की गई है।

मृतक के परिवार वालों से मिली जानकारी के मुताबिक, मनीष ने गुरुवार की देर शाम उन्हें फोन किया था और कोई आत्मघाती कदम (गलत कदम) उठाने की बात कही थी। इस बात से घबराकर परिजनों और पुलिस ने पूरी रात मनीष की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार, शुक्रवार की सुबह उसका शव नैनी झील के पानी में उतराता हुआ मिला।

पुलिस ने इस दुखद मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


खबरें शेयर करें -